भिवानी: आंध्र प्रदेश के कटप्पा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का गाँव भैणी कुंगड़ में ग्रामीणों ने किया स्वागत
गांव भैणी कुंगड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 67वीं स्कूल नेशनल गेम अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूली लड़कियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।यह प्रतियोगिता 28 जनवरी को आंध्र प्रदेश के जिला कटप्पा के राजामपेट में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है, इस टीम में गांव भैणी कुंगड़ की पांच लड़कियां थीं।