सिरदला: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, रेफर
Sirdala, Nawada | Aug 20, 2025 गया-रजौली मुख्य मार्ग (एसएच-70) पर कुशाहन गांव के पास मंगलवार साम करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। रजौली से सिरदला बाजार की ओर जा रहे तीन लोग एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए जानकारी बुधवार को 10 बजे प्राप्त।