सिरदला: तेजस्वी यादव ने कहा- रजौली से प्रकाश वीर हट गए, वीडियो हुआ वायरल
Sirdala, Nawada | Aug 19, 2025 मंगलवार को नवादा पहुंची कांग्रेस ,राजद की “वोट बचाओ अधिकार यात्रा” के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दिया गया एक छोटा सा बयान बड़े सियासी बहस का कारण बन गया है। रजौली विधानसभा क्षेत्र-235 से मौजूदा राजद विधायक प्रकाश वीर को लेकर तेजस्वी का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।