*सादर अवगत कराना है कि दिनांक-14.09.2026 को समय 20.00 बजे थाना उभांव के अंतर्गत कैथी शंकरपुर मटिया मोड़ पर सूचना प्राप्त हुई कि उमेश चौरसिया की उसके बगल के गांव के रहने वाले कुछ लड़कों के साथ मारपीट हो गई, जिसमें उमेश चौरसिया के सिर पर एक लाठी की चोट लगी उसको तत्काल उपचार हेतु सीएचसी उभांव लाया गया, जहां दौराने इलाज उसके मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक जानकारी पर यह प्राप्त हुआ है कि मृतक उमेश चौरसिया के भतीजे चंदन ने बताया कि उसके गांव के बगल में रहने वाले विपिन व उसके दोस्तों के द्वारा इसके साथ मारपीट की गई है, जिस पर तत्काल घटना स्थल पर सभी उच्च अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है, साथ ही साथ FSL की टीम भी मौके पर पहुंची है और मृतक के भतीजे चंदन की तरफ से तहरीर प्राप्त कर थाना उभांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमें लगाई गई है । शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की वीडियो बाइट*
Ballia, Ballia | Sep 14, 2026