Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
ballianews.in
बलिया बस स्टैंड 2047 में बनेगा #ballianews
Ballia, Ballia
| Sep 13, 2026
#ballianews
MORE NEWS
BSA बलिया मनीष सिंह पर दो युवकों ने लगाया गंभीर आरोप... दोनों युवक चढ़े टावर पर आत्📇 हत्या करने की दी चेतावनी... नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इनामीपुर नरही शिव मंदिर... के पास बने टावर पर चढ़ने की है घटना...
Ballia, Ballia | Sep 13, 2026
🚨 बिल्थरारोड: आपसी विवाद में इंटर कॉलेज प्रबंधक पर हमला, हालत गंभीर उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में रविवार सुबह आपसी विवाद में मां लचिया मूरत इंटर कॉलेज के प्रबंधक अच्छेलाल यादव उर्फ सोनू पर जानलेवा हमला हुआ। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें सीएचसी सीयर से हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Ballianews
Ballia, Ballia | Sep 13, 2026
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोध) गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर पट्टेदारों ने पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार्रवाई: पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष दो की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं और गांव में चार थानों की पुलिस तैनात
Ballia, Ballia | Sep 13, 2026
बलिया: ABVP कार्यकर्ताओं पर चंदन वर्मा ने लगाया मारपीट और स्कूटी छीनकर ले जाने का आरोप चंदन वर्मा ने ABVP के कुछ कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और उनकी स्कूटी छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बलिया पुलिस से मांग है कि मामले को गंभीरता स...
Ballia, Ballia | Sep 13, 2026
#PS_दोकटी पर नियुक्त सिपाही द्वारा 01 बालिका के साथ छेड़खानी के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर तथा उक्त कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बन व अन्य की जा रही विभागीय कार्यवाही के सम्बन्ध में #CO_बैरिया श्री आलोक गुप्ता की वीडियो बाइट-👇#BALLIA #बलिया
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026
*भृगु कॉरिडोर का आज होगा शिलान्यास, बलिया की धार्मिक पहचान को मिलेगी नई दिशा* बलिया। जनपदवासियों के लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित भृगु कॉरिडोर परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रविवार, 13 सितंबर को सुबह 11 बजे महर्षि भृगु मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी थी। भृगु कॉरिडोर के लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, महर्षि भृगु मंदिर के संपूर्ण निर्माण एवं विकास पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना है। प्रथम चरण में मुख्य प्रवेश द्वार सहित मंदिर परिसर के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसके बाद दूसरे चरण के कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। कॉरिडोर के निर्माण से महर्षि भृगु मंदिर परिसर का विस्तार और व्यापक सौंदर्यीकरण होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चौड़े रास्ते, व्यवस्थित गलियारे और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के पूरा होने के बाद मंदिर परिसर को एक नए स्वरूप में विकसित करने के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। भृगु कॉरिडोर को बलिया की धार्मिक और पर्यटन पहचान को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इसके निर्माण से न केवल महर्षि भृगु मंदिर का विकास होगा, बल्कि जिले में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026
*थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।* *अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद लकडी के डण्डे व 01 अदद लोहे की पाइप को किया गया बरामद ।* *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष हल्दी श्री राजू कुमार के नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.09.2026 को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सुधीर चौहान, उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह व उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वांछित अभियुक्त हेतु मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/2026 धारा 3(5),191(3),109(1),115(2),352, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्तगण 1. तूफानी पुत्र रामजी, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया, 2. शेरू उर्फ अरविन्द पुत्र रामजी, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया 3. आनन्द कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र रजक, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया व 01 नफर बाल अपचारी* को ग्राम पिंडारी रोड पर आरा मशीन एवं ग्रीन फील्ड के मध्य से कल दिनांक 11.09.2026 को समय 22.15 बजे गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तथा आज दिनांक 12.09.2026 को उ0नि0 श्री सुधीर चौहान मय हमराह गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म की बरामदगी हेतु बताए हुए स्थान पर मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 01 अन्य *अभियुक्त 4. विजय प्रताप पुत्र सुभाष चन्द्र रजक निवासी बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया* को सीताकुण्ड से चैनछपरा जाने वाले मार्ग से समय 13.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद लकडी के डण्डे व 01 अदद लोहे की पाइप को बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण/बाल अपचारी उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। *संबंधित अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0- 155/2026 धारा 3(5),191(3),109(1),115(2), 352, 351(3) BNS थाना हल्दी जनपद बलिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-* 1. तूफानी पुत्र रामजी, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 45 वर्ष 2. शेरू उर्फ अरविन्द पुत्र रामजी निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 36 वर्ष 3. आनन्द कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र रजक निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष 4. विजय प्रताप पुत्र सुभाष चन्द्र रजक निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष 5. 01 बाल अपचारी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 श्री सुधीर चौहान थाना- हल्दी, बलिया 2.उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह थाना हल्दी बलिया 3.उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र यादव थाना हल्दी, बलिया 4.हे0का0 ध्रुवराज मौर्य थाना हल्दी बलिया 5.हे0का0 योगेन्द्र यादव थाना हल्दी बलिया 6.हे0का0 प्रदीप यादव थाना हल्दी बलिया 7.का0 त्रिभुवन सिंह थाना हल्दी बलिया 8.का0 अनूप चौधरी थाना हल्दी, बलिया 9.म0का0 कल्याणी चतुर्वेदी थाना हल्दी बलिया *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026
*सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.09.2026 थाना दोकटी पर सूचना प्राप्त हुई कि चौकी लालगंज थाना दोकटी पर नियुक्त सिपाही पंकज गुप्ता द्वारा 01 बलिका जो कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर वापस जा रही थी, उसके साथ छेड़खानी की गई है, इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा उक्त कर्मचारी को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही/अनुशासनहीनता/स्वेच्छाचारिता/ अकर्मण्यता पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा अन्य विभागीय जांच/कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक गुप्ता की वीडियो बाइट-👇*
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026
बलिया बस स्टैंड 2047 में बनेगा #ballianews - Ballia News