*थाना बांसडीह कोतवाली पर नियुक्त रि0आ0 परितोष मिश्रा, पीएनओ नं0 252099265, दिनांक 13.09.2026 को का0 शिवगोपाल पाल, जो बेल कमेंट दाखिल करने हेतु मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद जा रहे थे, को रेलवे स्टेशन बलिया छोड़ने हेतु अपने निजी मोटरसाइकिल से बलिया गये थे। वापसी के दौरान थाना बांसडीहरोड पर नियुक्त 2-3 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किये, तत्पश्चात का0 परितोष मिश्रा द्वारा अपने साथियों से यह बताते हुए कि रात्रि में द्वितीय मोबाइल पर ड्यूटी हेतु जाना है, उक्त स्थान से अपनी मोटरसाइकिल से प्रस्थान किया गया, किन्तु रात्रि द्वितीय मोबाइल ड्यूटी हेतु निर्धारित समय पर थाना बांसडीह पर उपस्थित नहीं हुए। तत्पश्चात का0 परितोष मिश्रा की तलाश की जा रही थी तथा उनके संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रयास किये जा रहे थे, कि इसी क्रम में आज दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 10.00 बजे थाना बांसडीह रोड अन्तर्गत एक तलाब में उक्त रि0आ0 परितोष मिश्रा का शव मिला है । इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जाँच/आवश्यक विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट*
Ballia, Ballia | Sep 14, 2026