परसौनी: रंगदारी न देने पर अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत, मकान के गेट पर लगी गोली
परसौनी में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, इलाके में दहशत। परसौनी थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक नवनिर्मित मकान पर दो राउंड फायरिंग कर दी। यह घटना थाना मुख्यालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि गोली मकान के मुख्य गेट में लगी।