चूरू: गांव खंडवा में खेत की जमीन के विवाद को लेकर 30 वर्षीय महिला पर हमला कर आग में फेंका, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Nov 8, 2024 चूरू जिले के भालेरी थानांतर्गत गांव खण्डवा में खेत की जमीन को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय विवाहिता को मारपीट कर आग में फैंकने का मामला सामने आया है। घायल महिला को भालेरी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है जबकि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 30 वर्षीय विवाहिता के परिवार के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।