चूरू: श्रीराम मंदिर में हुए कार्यक्रम में सांसद राहुल कस्वां ने आरजेएस चयनित अभ्यर्थियों का किया अभिनंदन
Churu, Churu | Nov 8, 2024 चूरू जिलामुख्यालय के श्रीराम मंदिर में हुए कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल कस्वां, नगरपरिषद सभापति पायल सैनी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने आरजेएस में नव चयनित अभ्यर्थियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि विधि एवं न्याय के क्षेत्र में दिवंगत महावीर सिंह यादव गुरुजी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।