चूरू: किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को दिया गया पत्र
Churu, Churu | Nov 8, 2024 चूरू संसदीय क्षेत्र के किसानों व आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों एवं पार्टी नेताओं की ओर से गुरुवार शाम 5 बजे के करीब जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना को पत्र दिया गया। जिसमें आरोप लगाया गया कि राजस्थान में भाजपा सरकार को 11 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज चूरू लोकसभा में हाल बेहाल है।