चूरू: जिला खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर सूचना केंद्र में आयोजित की गई प्रेसवार्ता
Churu, Churu | Nov 7, 2024 चूरू के जिला खेल स्टेडियम में 10 नवम्बर से शुरू होने वाली ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर सूचना केंद्र में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम में होगी, जिसमें एंट्री फीस फ्री होगी। जितेन्द्र बाबल ने बताया कि सांवरमल बाबल की स्मृति में इस ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जायेगा।