हुलासगंज में 70 लीटर देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देशन में अवैध शराब के भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 अगस्त को हुलासगंज थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टेम्पो से 70 लीटर देशी शराब बरामद की।
पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है।