चौरीचौरा: चौरीचौरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 86.17 प्रतिशत मतदान हुआ
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को चौरीचौरा तहसील स्थित बूथ संख्या 53 पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चले मतदान में कुल 412 पंजीकृत मतदाताओं में से 355 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह बूथ पर कुल 86.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 251 पुरुष और 104 महिलाएं शामिल