ठेठईटांगर: जोराम में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 15 लीटर अवैध शराब जब्त की
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जोराम में गुरुवार को उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार, उपायुक्त कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर हुई कार्रवाई में 15 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि 200 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। शराब निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।