सागर नगर: किशोर न्यायलय क्षेत्र निवासी युवती ने युवक से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद लगा ली फांसी, परिजनों ने किया चक्काजाम
प्रेम प्रसंग के चलते किशोर न्यायालय क्षेत्र की निवासी एक युवती ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त घटना से आक्रोशित परिजनों ने निवास के पास ही रास्ते पर चक्काजाम कर दिया और युवती के प्रेमी और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। दरअसल मामला किशोर न्यायालय क्षेत्र निवासी युवती और कनेरा निवासी नितिन बाल्मिकी के बीच प्रेम प्रसंग का है ।