अटरू: अटरू में यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का फूलमालाओं से स्वागत, साम्प्रदायिक सोहार्द का दिया परिचय
Atru, Baran | Sep 5, 2026 श्रद्धालुओं का माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा से स्वागत,नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 2 के प्रत्याशी कयूम कबाड़ी ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और स्वागतभाव देखने को मिला। कयूमकबाड़ी ने फल वितरण किया