गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में चौपड़ बाजार की जंग में बरसे रॉकेट-बम, चार बाजारों के गुट भिड़े; कस्बे की सांस धुएं से घुटी
गोविंदगढ़ कस्बे में गोवर्धन पर्व की रात चौपड़ बाजार पहुंचने की होड़ ने आतिशबाजी को खतरनाक मुकाबले में बदल दिया। कस्बे के चार प्रमुख बाजारों के गुटों ने एक-दूसरे की ओर रॉकेट और 12 आवाज वाले बम चलाए। देर रात तक आसमान रॉकेटों से चमकता रहा और धमाकों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। पुलिस प्रशासन लोगों को रोकने और समझाने में जुटा रहा, लेकिन आतिशबाजी का सिलसिला नहीं थमा।