पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, बहुत जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी की आज मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा है लेकिन यह तय हो गया है कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी अपना बयान देते हुए कहा एनडीए में सीट शेयरिंग हो चुकी है कहीं कोई पेच फंसा हुआ नहीं है