पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, CAA नागरिकता देने वाला कानून है लेने वाला नहीं
CAA कानून को लेकर लगातार विपक्षी केंद्र सरकार पर हमलावर है और लगातार इस कानून का विरोध हो रहा है। वहीं इसे लेकर भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि CAA नागरिकता देने वाला कानून है ना कि लेने वाला। मौके पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय नागरिक पर लागू नहीं होता और यह नागरिकता छीलने वाला कानून नहीं है