पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार के समक्ष जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग का दिया गया प्रेजेंटेशन
सीएम नीतीश कुमार के समक्ष 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने विभागों की कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।