पटना ग्रामीण: एनडीए में जल्द ही हो जाएगा सीट शेयरिंग: विधानसभा परिसर में बोले सीएम नीतीश कुमार
लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के पार्टियों में आपसी खींचतान जारी है। वहीं, पूरे मामले को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सीटों का बंटवारा जल्द ही हो जाएगा। वहीं उन्होंने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अपनी बात कही है।