सिंगरौली: पिडरिया गांव में घर में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
चितरंगी थाना क्षेत्र के पिडरिया गांव निवासी एक 40 वर्षीय महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला है। रामकली सिंह गोंड पति बाबूलाल सिंह गोड़ का शव फांसी पर लटका मिलने सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।