सिंगरौली: खुटार चौकी में पदस्थ ASI पर लगा पत्नी और बच्चे के सामने शख्स पर पिस्तौल तानने का आरोप, वीडियो वायरल
एमपी की ऊर्जाधानी में पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जिले के खुटार चौकी में पदस्थ एएसआई रामजी पाण्डेय ने एक व्यक्ति के घर मे घुसकर महिलाओं व 8 वर्षीय मासूम बच्चे के सामने युवक पर पिस्तौल तान दी। एएसआई ने अपनी वर्दी का रौब दिखाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एएसआई ने महिलाओं व बच्चों के सामने कैसे पुलिसिया रौब दिखाया। एएसआई ने कहा कि 'मेरा नाम रामजी पाण्डेय है, मैं गाड़ दूंगा।'जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के प्रभात गोस्वामी ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है।