सिंगरौली: पड़री राजा टोला मुख्य मार्ग पर बस पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत
बीती देर रात जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदला और पहले तो धूल भरी तेज आंधी चली उसके बाद जमकर बरसात हुई। करीब 15 मिनट तक लगातार चली धूल भरी आंधी और बारिश होने की सूचना जिले भर से आ रही है। अभी तक मिली सूचना के अनुसार बैढन से माडा जा रही एक यात्री बस पड़री राजा टोला के मुख्य सड़क मार्ग पर बस पर पेड़ गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिल रही है। इस हादसे में एक अन्य यात्री भी घायल होने की सूचना है।