बेतिया: बेतिया में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाया गया वाहन जांच अभियान, 1 लाख 72 हजार रुपए का वसूला गया जुर्माना
आज दिनांक 17 फरवरी 1 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण को लेकर यह जांच की गई है।