लखीमपुर: सैधरी गांव में शमशान घाट की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने महेवागंज चौकी का घेराव कर काटा हंगामा
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महेवागंज चौकी क्षेत्र के सैधरी गांव में शमशान घाट की जमीन पर दबंगों ने आज अवैध कब्जा कर लिया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर महेवागंज चौकी का घेराव किया है। ग्रामीणों ने अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण ने महेवागंज चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा काटा है।