लखीमपुर: मथना गांव में शराब के नशे धुत होकर ग्रामीण ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ग्रामीण की हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मथना गांव में बीते दिन शराब के नशे में धुत होकर ग्रामीण शारदा प्रसाद पुत्र पराग ने घर में जहरीला पदार्थ खाया था। परिजनों ने ग्रामीण को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बीती देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ग्रामीण की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।