लखीमपुर: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान 360 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 15 आरोपी हुए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस और आबकारी विभाग की टीम में लगातार छापेमारी कर रही हैं। विगत 24 घंटे में जिले के अलग-अलग स्थानों की पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 360 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अवैध शराब बनाने वाली भट्ठियों को भी नष्ट किया है।