लखीमपुर: राजस्व वसूली को लेकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार अधिकारियों के साथ की मासिक समीक्षा बैठक
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को राजस्व वसूली को लेकर विभागावार मासिक समीक्षा बैठक की है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। विभागों के अधिकारियों को अपने लक्ष्य की कार्य योजना बनाकर देना का निर्देश दिया है।