लखीमपुर: देवकली रोड स्थित जाबिर पटाखे वाले की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संकटा देवी चौकी क्षेत्र के देवकली रोड स्थित जाबिर पटाखे वाली की दुकान पर 10 मार्च की देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था। सदर कोतवाली पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।