जींद: जींद बस अड्डा परिसर में रोडवेज कर्मियों ने किया 2 घंटे का धरना प्रदर्शन, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने आज वीरवार को जींद बस अड्डा परिसर में सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक 2 घंटे का धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डिपो महाप्रबंधक को सौंपा।