जींद: जाट धर्मशाला में किसान नेताओं ने की प्रेसवार्ता,गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए संगठन नेताओं से की मुहिम चलाने की मांग
आज वीरवार को जींद शहर की जाट धर्मशाला में भारतीय किसान संघर्ष समिति की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका खरकरामजी व कई किसान नेताओं ने प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि पिछले दिनों किसान आंदोलन का आह्वान करने वाले किसान संगठनों ने आंदोलन के चलते जेल में गए किसानों की कोई सुध नहीं ली है।