जींद: लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता अवश्य करें मतदान-डॉ. कादियान,पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
जींद शहर के नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल गोयल के दिशा निर्देशन में आज वीरवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पीएमओ डॉक्टर जितेंद्र कादियान, डिप्टी एमएस डॉक्टर राजेश भोला व डॉक्टर अरविंद ने कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों व आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।