जींद: जींद राजकीय महिला कॉलेज की दूसरी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने किया पीजीआई रेफर
जींद शहर के राजकीय महिला कॉलेज में आज वीरवार की दोपहर उस समय हड़कंभ मच गया,जब एक छात्रा ने कॉलेज की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कॉलेज स्टाफ ने छात्रा को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।