जींद: राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडो खेड़ी का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी
पुलिस को दी शिकायत में मुख्याध्यापिका मीना कुमारी ने बताया कि दो अप्रैल को छुट्टी होने के बाद स्कूल के सभी कमरों को ठीक से ताला लगाकर स्टॉफ घर चला गया था। इसके बाद जब वह तीन अप्रैल को सुबह स्कूल पहुंचे तो स्कू ल की रसोई का ताला टूटा मिला और अंदर से दो गैस के सिलिंडर जोकि गैस से भरे हुए थे। वह गायब मिले।