रायडीह: चेहलुम जुलूस देखने जा रहा ऑटो पलटा, 5 लोग व 1 बच्चा घायल; 108 एंबुलेंस पर फोन न उठने का आरोप
Raidih, Gumla | Aug 5, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर चेहलुम जुलूस देखने गुमला जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने घटना के बाद 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन करने का आरोप लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के कारण घायलों को निजी वाहन से सदर लाया गया।