उधवा: चंदन कुमार: 7 से 13 अक्टूबर तक होगा लाइन का रखरखाव कार्य
दुर्गा पूजा के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग राजमहल द्वारा 7 से 13 अक्टूबर तक बड़े पैमाने पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे इसकी जानकारी दी।