पातेपुर: मुजफ्फरपुर आए यूपी के युवक को नशाखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार, रुपये-मोबाइल लूटे, बलिगांव पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के हसनसराय में नशाखुरानी गिरोह का शिकार उत्तर प्रदेश का एक युवक बेहोशी की हालत में मिला है। आशंका है कि बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास से मोबाइल, बैग और रुपये समेत अन्य सामान लूट लिए और उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। बुधवार की देर रात 10 बजे के करीब SHO रामनिवास कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर..