कुंडा: बाघराय पुलिस ने रोर गांव से शांति भंग करने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे रोर गांव से हिस्ट्रीशीटर रविंद्रनाथ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में रंजिश के चलते मारपीट का मुकदमा दर्ज था। विवेचना के दौरान वह पुलिस के समझाने के बावजूद उग्र होकर पुन: झगड़े पर आमादा हो गया। स्थिति की गंभीर देखते हए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।