इटारसी: इटारसी के हॉकी खिलाड़ी जैद खान का साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची हॉकी टीम में चयन, खेल प्रेमियों ने दी बधाई
मंगलवार सुबह आठ बजे इटारसी हॉकी टीम ने बताया कि इटारसी हॉकी परिवार के खिलाड़ी जैद खान का चयन सोमवार देर रात को साउथ ईस्टर्न रेलवे, रांची की हॉकी टीम में हुआ है। जैद ने लगन, कड़ी मेहनत, मैदान पर बेहतर प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। इस चयन से इटारसी के साथ जिले का नाम राष्ट्रीय खेल पटल पर पहुंचा है। हॉकी इटारसी परिवार, हॉकी नर्मदापुरम के सदस्यो ने बधाई दी