बक्सर: जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष बनी सरोज देवी, मतदान की प्रक्रिया में नहीं पहुंची पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 विभागीय निर्देश के आलोक में जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु सोमवार 18 मार्च को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक की गयी। चुनाव को लेकर मतदान में केवल एक ही पक्ष के 14 सदस्य पहुंचे. इसके साथ ही विद्या भारती की जगह सरोज देवी अध्यक्ष निर्वाचित की गई है. आयोग के निर्देशानुसार पूर्वाहन 11 बजे तक केवल 14 सदस्य उपस्थित थे।