बक्सर: निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने जिले में साढ़े पांच हजार लोगों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न करने के लिए पुलिस के द्वारा लगभग साढ़े पांच हजार लोगों के विरुद्ध निरोधारात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त 58 लोगों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई करने के अनुशंसा की गई है और प्रस्ताव पत्र भेजा गया है। वहीं जो अपराधी हाल ही में जेल से बाहर आए हैं उनके विरुद्ध भी सीसीए-3 का प्रस्ताव भेजने की योजना है।