बक्सर: सी-विजिल ऐप के माध्यम से की जा सकेगी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, बक्सर ज़िला पदाधिकारी ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 जिले में नागरिक अब सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के शिकायत कर सकेंगे. शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से डाउनलोड कर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की बात सामने आने पर इसे उपयोग में ला सकता है.