बक्सर: बुनियादी साक्षरता परीक्षा में जिले में कुल 2535 परीक्षार्थी हुए शामिल, डीपीओ साक्षरता ने किया औचक निरीक्षण.
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 जिले में बबुनियादी साक्षरता परीक्षा का रविवार को सफल आयोजन किया गया. बुनियादी साक्षरता परीक्षा बिहार सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रम महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत आयोजित की गई. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्सुकता दिखी. जिसमें बहु एवं सास एक साथ साक्षरता परीक्षा में शामिल हुई. परीक्षा में कुल 2535 शामिल रहे.