सिंगरौली: आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई आयोजित
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा, श्री डॉ. महेंद्र सिंह सिकरवार (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मो. यूसुफ कुरैसी (भा.पु.से.) की उपस्थिति में जिला में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गयी।रूस्तमजी कॉफ्रेसिंग हॉल में बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों की परिचय बैठक ली गई एवं कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों से वन—टू—वन चर्चा की जाकर थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।