चांडिल: पालगम मोड़ पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया
चौका कांड्रा सड़क मार्ग स्थित पालगम मोड़ पर मंगलवार दोपहर 3 बजे यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा एवं झारखंड कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय का अमृत रंजन महतो के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस दौरान क्षेत्र की मजदूरों की समस्या को अवगत कराया गया।इस मौके पर अमृत रंजन महतो,भदरु सिंह सरदार,रामप्रसाद महतो आदि मौजूद थे।