गिरिडीह: रैपिड एक्शन फोर्स ने बड़ा चौक से निकाला फ्लैग मार्च
रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा शनिवार शाम 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च किया गया।हर आपात स्थिति में दंगाईयों और पत्थरबाज से निपटने के लिए शनिवार को गृह मंत्रालय के रैपिड एक्शन फोर्स कि 106 बटालियन ने गिरिडीह में फ्लैग मार्च किया। एसडीपीओ जीतवाहन उंराव और बटालियन के डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया।