गिरिडीह: बेंगाबाद के बिशनपुर में सड़क हादसे में फागु मंडल की मौत, शव का पोस्टमार्टम किया गया
बेंगाबाद के बिशनपुर में सड़क हादसे में फागु मंडल की मौत के बाद शनिवार को 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। फागू मंडल का बिशनपुर में मेन रोड में दोनों तरफ एक एक घर है। यह सुबह रोड क्रॉस करके अपने एक घर से दूसरे घर की ओर जा रहे थे।तभी किसी अज्ञात वाहन ने इसको कुचलते हुए आगे निकल गया।जिससे इसकी मौके पर मौत हो गई।