गिरिडीह: धनयडीह की छात्रा करेगी राज्य स्तरीय कला उत्सव में गिरिडीह का नेतृत्व, दृश्य कला प्रतियोगिता में भाग लेगी
राज्य स्तरीय कला उत्सव में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह की छात्रा मुस्कान परवीन दृश्य कला प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला का नेतृत्व करेंगी। शनिवार को 10 बजे विद्यालय से इसकी जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय परिवार ने गौरवान्वित महसूस करते हुए नवम क्लास की छात्रा मुस्कान परवीन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।