गिरिडीह: रैपिड एक्शन फोर्स की 106 बटालियन ने बस स्टैंड रोड स्थित स्नेहदीप वृद्धाश्रम में साफ-सफाई अभियान चलाया
रैपिड एक्शन फोर्स 106 बटालियन के द्वारा शनिवार सुबह 9 बजे बस स्टैंड रोड स्थित बजे स्नेहदीप बृद्धाश्रम में साफ सफाई अभियान चलाया गया।यह अभियान जमशेदपुर से कमाण्डेन्ट,राजीव कुमार के निर्देशानुसार संचालित हुआ।बताया गया कि रैपिड एक्शन फोर्स की 2 टीम परिचयात्मक अभ्यास के लिए जिला-गिरिडीह में दिनांक 28 से तैनात हुई है।